भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में भी हुए शामिल
खैरागढ़ 18 अक्टूबर 2023। पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार को खैरागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने खैरागढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने पिछले 15 साल के भाजपा शासनकाल में हुए खैरागढ़ समेत प्रदेश के विकास की बात की। साथ ही पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी पूर्व सीएम ने जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही वे भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के नामांकन में भी शामिल हुए।