उतराखंड 1 जून 2022 l उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को विरासत स्थल, फूलों की घाटी आज पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। फूल प्रेमी अब घाटी में फूल देख सकेंगे। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घांघरिया में प्रवेश जांच चौकी को भी सक्रिय कर दिया गया है। फूलों की घाटी 3962Mt की ऊंचाई पर लगभग 87 वर्ग किमी में फैली हुई है। समुद्र तल के ऊपर,6 नवंबर 1982 को, फूलों की घाटी को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था, जबकि 2005 में यूनेस्को ने फूलों की घाटी को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। इस मौसम में रंग-बिरंगे फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां यहां खिलती हैं।
