राजनांदगांव 30 मार्च 2023। जिला भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद पर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने आज नियुक्ति की घोषणा की है।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहर के युवा व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रविन्द्र रामटेके को जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष निुयक्त किया गया है। श्री रामटेके के नियुक्ति की अनुशंसा प्रदेश भाजपा व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकण्डेय जी से प्राप्त हो गई है। रामटेके को उनकी इस नियुक्ति पर जिला भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने बधाईयाॅ दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में रामटेके अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री रहे है।