• होम
  • विश्व
  • बिजनेस
  • टेक
    • विज्ञान
  • लाइफ़स्टाइल
    • धार्मिक आस्था
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • राजनीति
  • अन्य
  • छत्तीसगढ़ ज़िला
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • राजनांदगांव
    • बलरामपुर
    • कोरबा
    • कवर्धा
    • बेमेतरा
    • सरगुजा
    • धमतरी
    • जशपुर
    • कोरिया
    • कांकेर
    • दन्तेवाड़ा
    • बस्तर
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • कोंडागाँव
    • नारायणपुर
    • बीजापुर
    • सुकमा
    • महासमुन्द
    • रायगढ
    • बलौदाबाजार
    • मुंगेली
    • सूरजपुर
    • गरियाबंद
    • बालोद
    • बिलासपुर
  • खेल
  • प्रकृति का रंग
Sunday, June 28, 2026
  • Login
  • Register
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • बिजनेस
  • टेक
    • विज्ञान
  • लाइफ़स्टाइल
    • धार्मिक आस्था
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • राजनीति
  • अन्य
  • छत्तीसगढ़ ज़िला
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • राजनांदगांव
    • बलरामपुर
    • कोरबा
    • कवर्धा
    • बेमेतरा
    • सरगुजा
    • धमतरी
    • जशपुर
    • कोरिया
    • कांकेर
    • दन्तेवाड़ा
    • बस्तर
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • कोंडागाँव
    • नारायणपुर
    • बीजापुर
    • सुकमा
    • महासमुन्द
    • रायगढ
    • बलौदाबाजार
    • मुंगेली
    • सूरजपुर
    • गरियाबंद
    • बालोद
    • बिलासपुर
  • खेल
  • प्रकृति का रंग
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • बिजनेस
  • टेक
    • विज्ञान
  • लाइफ़स्टाइल
    • धार्मिक आस्था
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • राजनीति
  • अन्य
  • छत्तीसगढ़ ज़िला
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • राजनांदगांव
    • बलरामपुर
    • कोरबा
    • कवर्धा
    • बेमेतरा
    • सरगुजा
    • धमतरी
    • जशपुर
    • कोरिया
    • कांकेर
    • दन्तेवाड़ा
    • बस्तर
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • कोंडागाँव
    • नारायणपुर
    • बीजापुर
    • सुकमा
    • महासमुन्द
    • रायगढ
    • बलौदाबाजार
    • मुंगेली
    • सूरजपुर
    • गरियाबंद
    • बालोद
    • बिलासपुर
  • खेल
  • प्रकृति का रंग
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Cnncg Live
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़ ज़िला राजनांदगांव

प्राकृतिक पर्यटन : वन चेतना केन्द्र मनगट्टा में वन्य जीवों के स्वतंत्र रूप से विचरण करने का आनंद ले रहे सैलानी

Raipur Desk by Raipur Desk
January 4, 2025
in राजनांदगांव
0
प्राकृतिक पर्यटन : वन चेतना केन्द्र मनगट्टा में वन्य जीवों के स्वतंत्र रूप से विचरण करने का आनंद ले रहे सैलानी
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास की एक अनोखी मिसाल

राजनांदगांव 4 जनवरी 2025। राजनांदगांव जिले के वन चेतना केन्द्र मनगट्टा के जंगल में सैलानी वन्यजीवों के स्वतंत्र रूप से विचरण करने का आनंद उठा रहे हैं। लगभग 387.500 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस जंगल में पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के साथ ही वन्य जीवों का बेहतरीन संरक्षण किया गया है। हरियाली, पर्यावरण, जैव-विविधता और वन्यप्राणियों से भरपूर राजनांदगांव जिले के मूल्यवान धरोहर मनगटा जंगल में चीतल, हिरण का प्राकृतिक अधिवास है। 

READ ALSO

राजनांदगांव की पत्रकार कालोनी पत्रकारों की एकजुटता का एक अच्छा उदाहरण : डॉ रमन सिंह

अवैध शराब पर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही, तस्कर मध्यप्रदेश की शराब के साथ पकड़ाया

प्राकृतिक छटा से भरपूर इस अद्भुत स्थल में जंगली सुअर, अजगर एवं मयूर पक्षी एवं अन्य जीव-जन्तु भी यहां पाये जाते हैं। वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया गया है। जंगल सफारी में वन्यजीवों तथा प्रकृति की नैसर्गिक मोहक छटा मन को उल्लास से भर देती है। इस धरोहर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से पर्यावरण का संरक्षण करने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिला है। मनगट्टा व आसपास के गांवों जैसे झूराडबरी, बघेरा, परसबोड़, बिहावबोड़, मुढ़ीपार और भेंदरवानी के ग्रामीणों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के व्यापक अवसर मिले हंै। मनगटा वन चेतना केन्द्र सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास की एक अनोखी मिसाल है।

वन मंडल राजनांदगांव के राजनांदगांव परिक्षेत्र अंतर्गत वन प्रबंधन समिति मनगट्टा स्थित है, जिसे चारों ओर खदानों से घिरे आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 548 एवं 549 को संरक्षित कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। वर्ष 1998 से ही समिति के सक्रिय योगदान के वजह से यह वन क्षेत्र वनों की अवैध कटाई से पूर्णत: सुरक्षित रहा। जिससे यहां वन्य प्राणी जैसे चीतल, जंगली सूअर, खरगोश एवं अन्य जीव पूर्णत: सुरक्षित रहे। यह वन क्षेत्र वन्य प्राणियों से भरापूरा था एवं राजनांदगांव एवं दुर्ग से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर था। इसलिये इस छोटे से वन क्षेत्र को वन प्रबंधन समिति के प्रयासों से वन विभाग द्वारा ईको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया गया। इस छोटे से वन खण्ड की सीमाएं किसी जंगल से नहीं लगती है। तीन तरफ से इसकी सीमाएं बड़ी-बड़ी जीवित गिट्टी खदानों को छूती है। इसके समीप से ही मुबंई-हावड़ा रेल लाईन गुजरती है। समीपस्थ रेल्वे स्टेशन मुढ़ीपार 3 किलोमीटर दूरी पर है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 ग्रेट ईस्टर्न रोड पर दुर्ग एवं राजनांदगांव के माध्यम दुर्ग की ओर से ग्राम टेड़ेसरा से नवागांव होते हुए वन चेतना केन्द्र मनगट्टा की दूरी 22 किलोमीटर है।

चारों ओर आबादी एवं औद्योगिक गतिविधियों से घिरे इस छोटे प्राकृतिक वन क्षेत्र पर अत्यधिक जैविक दबाव के कारण वन एवं वन्य प्राणियों का प्राकृतिक आवास अत्यंत विपरीत रूप से प्रभावित हो रहा था। वन्य प्राणी भोजन की तलाश में स्थानीय ग्रामीणों की कृषि फसल को चौपट कर रहे थे। जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में रोष पनप रहा था। वन प्रबंधन समिति मनगट्टा के ग्रामीणों द्वारा पिछले लगभग 20 वर्षों से इस वन क्षेत्र एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही थी। जिसके परिणामस्वरूप इस छोटे से वनक्षेत्र में 250 से अधिक चीतल सुरक्षित विचरण कर रहे थे। परन्तु क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण प्रतिवर्ष वन विभाग द्वारा 10 से 15 लाख रूपए फसल की क्षति राशि ग्रामीणों को प्रतिपूर्ति की जाती है। ग्रीष्मकाल में पानी की तलाश में प्रति 10 से 15 वन्य जीवों की मौत दुर्घटना से हो रही थी। ऐसी विषम परिस्थितियों को दूर करने के लिए वर्ष 2015 में वन चेतना केन्द्र मनगट्टा को विकसित किया गया। वर्तमान में इस क्षेत्र में चीतल, जंगली सुअर, खरगोश प्रजातियों के पक्षी एवं सरीसृप पाये जाते हैं।

वन चेतना केन्द्र मनगट्टा की स्थापना के प्रथम चरण के रूप में लगभग 11 किलोमीटर लंबाई में वन क्षेत्र को चैनलिंक फेंसिग द्वारा सुरक्षित रखा गया। यहां जो आधारभूत संरचनाएं निर्मित हुई है, वे मुख्यत: सुविधायुक्त बाल उद्यान, पर्यावरणीय शिक्षा प्रदान करने हेतु ओपर एयर थियेटर, पर्यटकों के रहवास हेतु 6 बिस्तरीय चार टेण्ट, दो बिस्तरीय एक ट्री हाऊस, जंगल सफारी, ट्री हाऊस, मड हाऊस, बल उद्यान, पार्किंग, दिनभर की पर्यावरणीय शिक्षा, पाठ्यक्रम के दौरान विश्रांति एवं खान-पान हेतु चार पगोड़ा, एक फारेस्ट डायनिंग, एक फारेस्ट किचन एवं एक वाटरफाल व्यू पांईट का निर्माण किया गया है। प्रकृति से परिचय प्राप्त करने एवं पर्यटकों को वन भ्रमण कराने के उद्देश्य से तीन प्रकृति पथ मनगट्टा प्रकृति पथ, चतरेला प्रकृति पथ तथा पहाड़ीपाट प्रकृति पथ का भी निर्माण किया गया है। वन्य प्राणियों हेतु पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सोलर चलित ट्यूबवेल 2 तालाब जल संरक्षण अंतर्गत 2 स्टाप डैम, एक जलाशय तथा भोजन व्यवस्था हेतु चारागाह विकास एवं फलदार पौधों का रापेण किया गया है। 

वन्य प्राणियों के रहवास से सुधार के लिए लेंटना उन्मूलन का भी कार्य कराया गया। वन चेतना केन्द्र मनगट्टा दुर्ग और राजनांदगांव के बीच में प्राकृतिक स्थल होने के कारण यहां शुरूआत से ही पर्यटकों का बहुत ज्यादा आवागमन रहा है। वर्तमान समय में यहां बहुत से निजी होटल एवं रेस्टोरेन्ट खुल चुके है। जिससे स्थानीय लोगों के आय में बढ़ोतरी हुई है और लोगों को रोजगार मिल रहा है। वन चेतना केन्द्र मनगट्टा के निर्माण का वन एवं वन्य प्राणियों तथा स्थानीय ग्रामीणों के जीवन स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। आधारभूत कार्यों के निर्माण से स्थानीय रोजगार सृजन के साथ-साथ वन एवं वन्य प्राणियों को सुरक्षा तो हो ही रही है। साथ ही साथ वन चेतना केन्द्र मनगट्टा ईको-पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध हो गया है। जिससे स्थानीय निवासियों एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों को आय हो रही है।

Related Posts

राजनांदगांव की पत्रकार कालोनी पत्रकारों की एकजुटता का एक अच्छा उदाहरण : डॉ रमन सिंह
राजनांदगांव

राजनांदगांव की पत्रकार कालोनी पत्रकारों की एकजुटता का एक अच्छा उदाहरण : डॉ रमन सिंह

January 27, 2026
अवैध शराब पर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही, तस्कर मध्यप्रदेश की शराब के साथ पकड़ाया
राजनांदगांव

अवैध शराब पर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही, तस्कर मध्यप्रदेश की शराब के साथ पकड़ाया

January 19, 2026
जिले के बंद पड़े खदानों में केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन का कार्य बन रहा लोकप्रिय व फायदेमंद
राजनांदगांव

जिले के बंद पड़े खदानों में केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन का कार्य बन रहा लोकप्रिय व फायदेमंद

December 31, 2024
पुलिस भर्ती गड़बड़ी: 3 महिला पुलिसकर्मी समेत 4 गए जेल
राजनांदगांव

पुलिस भर्ती गड़बड़ी: 3 महिला पुलिसकर्मी समेत 4 गए जेल

December 21, 2024
गुरू घासीदास बाबा की एक-एक वाणी, पंक्ति और शब्द सबके लिए लाभकारी : डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव

गुरू घासीदास बाबा की एक-एक वाणी, पंक्ति और शब्द सबके लिए लाभकारी : डॉ. रमन सिंह

December 18, 2024
मुख्यमंत्री की पहल पर प्रेस क्लब राजनांदगांव की आवासीय कॉलोनी के लिए 2 करोड़ की राशि की मिली स्वीकृति
राजनांदगांव

मुख्यमंत्री की पहल पर प्रेस क्लब राजनांदगांव की आवासीय कॉलोनी के लिए 2 करोड़ की राशि की मिली स्वीकृति

December 10, 2024
Next Post
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने वाइल्ड लाइफ पर केंद्रित टेबल बुक का किया विमोचन

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने वाइल्ड लाइफ पर केंद्रित टेबल बुक का किया विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language

Contact

सूचनाएं ,समाचार ,आरोप-प्रत्यारोप ,लेख ,विचार एवं हमारे संपादन के लिए संपर्क करें – 

Chief Editor and Director – Prashant Ilamkar

Address  – CNNCG (Creative News Network, CG) Government Press Ward No- 06, Rajnandgaon, Chhattisgarh.

Email – cnncg.live@gmail.com

Contact –  07024840992 

Categories

  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अवैध उत्खनन
  • असम
  • आंध्रप्रदेश
  • इतिहास
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • ओड़िसा
  • कर्नाटक
  • कवर्धा
  • कांकेर
  • कृषि
  • कोंडागाँव
  • कोरबा
  • कोरिया
  • खाना खजाना
  • खेल
  • खैरागढ़
  • गरियाबंद
  • गुजरात
  • गोआ
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • चेन्नई
  • छत्तीसगढ़ ज़िला
  • जगदलपुर
  • जम्मू कश्मीर
  • जशपुर
  • जांजगीर-चांपा
  • झारखंड
  • टेक
  • दन्तेवाड़ा
  • दुर्ग
  • धमतरी
  • धार्मिक आयोजन
  • धार्मिक आस्था
  • नई दिल्ली
  • नक्सल अपडेट
  • नागपुर महाराष्ट्र
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • पुलिस मुख्यालय
  • प्रकृति का रंग
  • बलरामपुर
  • बलौदाबाजार
  • बस्तर
  • बालोद
  • बिलासपुर
  • बिहार
  • बीजापुर
  • बेमेतरा
  • भंडारा महाराष्ट्र
  • भोपाल
  • मंत्रालय
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महासमुन्द
  • मानपुर
  • मुंगेली
  • मुंबई
  • मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राजनीतिक पार्टी
  • राजभवन
  • राजस्थान
  • रायगढ
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • लाइफ स्टाइल
  • विज्ञान
  • विश्व
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार मुंबई
  • सरगुजा
  • सलाह
  • सारंगढ़
  • सुकमा
  • सूरजपुर
  • स्वास्थ
  • हिमाचल प्रदेश
  • हैदराबाद

Recent Posts

  • इजरायल ने ईरान के परमाणु व मिसाइल कार्यक्रमों को भारी नुकसान पहुंचाया-नेतन्याहू
  • पीएम मोदी की राजनीतिक दलों से अपील,महिला आरक्षण को 2029 से लागू करने के लिए एकजुट हों
  • एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए ‘दीदी के बखरी’ से आ रही नई क्रांति
  • सुनवाई होने तक आरोपमुक्त नहीं होंगे केजरीवाल-सिसोदिया, HC ने कहा- ट्रायल कोर्ट ने अहम तथ्यों को नजरअंदाज किया

Join Our Network

  • Contact for Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

cnncg.live © 2021 Designed & Developed by Qdesigns

No Result
View All Result
  • होम
  • About Us
  • छत्तीसगढ़ ज़िला
  • न्यूज
  • व्यापार
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • फ़ैशन
  • खाना खजाना
  • स्वास्थ
  • लाइफ स्टाइल
  • सलाह
  • विज्ञान
  • टेक
  • पर्यटन
  • प्रकृति का रंग
  • Login
  • Sign Up

cnncg.live © 2021 Designed & Developed by Qdesigns

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!