राजनांदगाँव 8 जून 2021। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मन में शांति व खुशियाँ उत्पन्न करने वाली धरा शिवनाथ नदी तट के किनारे तपोभूमि में वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगाँव के भूतपूर्व लोकसभा सांसद मधुसूदन यादव जी उपस्थित थे। मेत्ता संघ जिला राजनांदगाँव, बौध्द धम्मगुरु पूज्य भदंत धम्मतप जी के मार्गदर्शन में पाँच पीपल के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात यादव जी ने उपस्थित बौध्द अनुयायी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा मेत्ता संघ व बौध्द अनुयायियों की यह पहल बहुत ही अनुकरणीय है। भन्ते जी ने आम लोगों के मन को शांति व खुशी प्राप्त हो इसके लिये एक ऐसे स्थान का चयन किया जहाँ चारों ओर प्रकृति की सुंदरता को देखते ही रहने का मन करता है जिसमें सबसे बड़ा योगदान बौध्द धम्मगुरु पूज्य भदंत धम्मतप जी एवं सक्रीय कार्यकर्ताओं का है साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर तपोभूमि का निर्माण कुछ इस तरह से करेंगे कि छत्तीसगढ़ के बुद्धिस्ट पर्यटन स्थलों में एक नाम राजनांदगांव के तपोभूमि का भी होगा। मै और मेरे परिजन ने अपने दिन की शुरूवात पौधा लगाने से की, मै मानता हूँ पृथ्वी की सुंदरता एवं हमारे जीवन के लिए हम सब ने एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूज्य भदंत धम्मतप जी ने अपने उद्बोधन में कहा सिद्धार्थ गौतम बुद्ध का, जन्म, ज्ञान प्राप्ति से लेकर, महापरिनिर्वाण भी वृक्ष के नीचे ही हुआ। पूज्य भदंत जी आगे कहते है हम एक आँख, कान, हाथ,पैर के अलावा एक अंग के बगैर रह सकते है लेकिन एक पल प्राण वायु (आँक्सीजन) के बगैर जीवन संभव नहीं है, हमें प्राण वायु आँक्सीजन के महत्व को समझना होगा, हमें औरों के जीवन के लिए नहीं वरण अपने जीवन की सुरक्षा के लिए एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पिछले वर्ष हमारे संघ ने सैकड़ों की संख्या में पौधें लगाया इस वर्ष भी सैकड़ों की संख्या में पौधें लगायेंगे। कार्यक्रम का संचालन संदीप कोल्हाटकर एवं आभार आयु. बुद्धिमित्रा वासनिक ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से संतोष बोरकर, रविन्द्र रामटेके, राजेश भोईर, संजय हुमने, कुणाल बोरकर, शुभम रावत, सागर रामटेके, दीपेश शेन्डे, राजकुमार वाल्दे, अविनाश खोब्रागढ़े, दयानंद रामटेके, आयु. मुकेश बाम्बोडे़, आयु. अनुपमा श्रीवास, आयु. मालती भौतमांगे, आयु. निर्मला वासनिक, आयु. वंदना रामटेके एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित थे।










