मुंबई 16 नवंबर 2023। वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी। शमी के तूफान में पूरी न्यूजीलैंड की टीम 327 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शमी ने सात विकेट लिए। शमी के इस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच मजाकिया नोक-झोंक देखने के मिली।
शमी ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए सात विकेट लिए। शमी ने डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल टॉम लेथम, टिम साउदी और लॉकी फॉर्ग्यूसन के विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्स हैंडल पर लिखा, मुंबई पुलिस, आशा करते हैं कि मोहम्मद शमी के हमले पर कोई भी गिरफ्तारी नहीं होगी।

दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ किया मजाक
दिल्ली पुलिस के पोस्ट के बाद मुंबई पुलिस ने भी चुटकिला जवाब दिया। मुंबई पुलिस ने पोस्ट को री-शेयर करते हुए जवाब दिया, “आप असंख्य दिलों को चुराने के गंभीर आरोपों से चूक गए, साथ ही कुछ सह-अभियुक्तों को भी सूचीबद्ध करना। प्रिय नागरिकों, दोनों विभाग आईपीसी को पूरी तरह से जानते हैं और हास्य की महान भावना के लिए आप पर भरोसा करते हैं।”
मुंबई पुलिस ने भी दिया मजेदार जवाब
गौरतलब हो कि मुंबई पुलिस की पोस्ट में अन्य अभियुक्त से मतलब था, टीम के लिए बेहरतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, श्रेयश अय्यर, शुभमन गिल और रोहित शर्मा। देखते ही देखते मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने इसे खूब शेयर किया।