रायपुर 31 अगस्त 2023। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के राजभवन आगमन पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल, नियंत्रक संजय विश्वकर्मा ने स्वागत किया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। श्रीमती मुर्मू ने पारिजात का पौधा लगाया और राज्यपाल हरिचंदन ने श्वेत चम्पा का पौधा लगाया।