रायपुर 25 अप्रैल 2023। कमल विहार का नाम बदलकर माता कौशल्या विहार रखे जाने पर पूर्व पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को कमल विहार नाम से एलर्जी क्यों है? माता कौशल्या के नाम पर राजनीति केवल कांग्रेस ही कर सकती है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि कमल विहार पर कार्य और नामकरण भाजपा शासनकाल में हुआ था। रायपुर की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछ रही है साढ़े 4 साल में क्या काम किया,जिससे वाहवाही मिले। नया नामकरण करने और फ़ोटो चिपकाने से कोई अपनी छाप नहीं छोड़ सकता है। झीरमघाटी के शहीदों के नाम पर कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस।
राजेश मूणत ने कहा कि माता कौशल्या के नाम पर विरोध नहीं है। लेकिन कांग्रेस केवल माता कौशल्या के नाम का राजनीतिक उपयोग कर रही है। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर माता कौशल्या के ऊपर क्यों नहीं कर सकते।