जम्मू 30 जनवरी 2023 भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को संपन्न हो जाएगी। समापन समारोह में राहुल गांधी श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय में राहुल गांधी तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,प्रियंका गाँधी,अजय माकन समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पहले विशाल व रेखा भारद्वाज कॉन्सर्ट होगा।उसके बाद राहुल समेत तमाम नेता संबोधित करेंगे। समारोह में हिस्सा लेने के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ट नेता इसमें शामिल होंगे।
इससे पहले रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। और रविवार शाम राहुल ने मीडिया को संबोधित किया।