सूरजपुर 22 अक्टूबर 2022। सूरजपुर में हाथियों के आंतक के बीच एक हाथी का तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इससे पहले भी एक हाथी की मौत की खबर सामने आई थी। सामने आए दूसरे मामले की जांच वन अमला कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रतापपुर वन परिक्षेत्र का यह मामला। बताया जा रहा है कि टुकुड़ांड़ गांव के तालाब में जब हाथी का शव देखा तो दंग रह गए। इसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। सूचना पर वन अमला का टीम पहुंची है।