रायगढ़/रायपुर 12 सितंबर 2022। अपने भेंट मुलाकात दौरे पर मुख्यमंत्री बघेल सोमवार को रायगढ़ जिले में लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ग्राम राजपुर आगमन पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेम साय सिंह टेकाम एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ एस. भारतीदासन भी हैं।
विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, संभाग आयुक्त डॉ.संजय अलंग, प्रभारी सचिव निरंजन दास, आईजी बिलासपुर रतन डांगी, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, एसपी अभिषेक मीणा, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने हेलीपैड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीपैड से जगन्नाथ मंदिर प्रांगण तक पैदल चल कर पहुंचे। इस दौरान रास्ते में द्वार-द्वार पर महिलाओं ने अपने मुख्यमंत्री सम्मान किया। प्रत्येक घर के द्वार पर चौक पूर कर की गई है स्वागत की तैयारी।