रायपुर 11 सितंबर 2022। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के देवलोकगमन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ऐसे महान संत पृथ्वी को आलोकित करते हैं। उनके श्रीचरणों में बैठकर आध्यात्म का ज्ञान और आशीर्वाद के क्षण सदैव याद आएँगे।ॐ शांति: ॐ शांति: