भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा
नईदिल्ली 30 अगस्त 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि सरकार हर भारतीय को औपचारिक बैंकिंग चैनल से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि लाभार्थियों को बिना किसी चोरी के लाभ पहुंचाया जा सके।
राष्ट्रपति ने नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा के साथ भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। चर्चा के दौरान, दोनों नेताओं ने सार्वभौमिक वित्तीय समावेशन पहल पर चर्चा की। महारानी मैक्सिमा ने पिछले कुछ वर्षों में इस दिशा में भारत में हुई प्रगति की सराहना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पिछले साल भारत-नीदरलैंड आभासी शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई ‘पानी पर रणनीतिक साझेदारी’ और द्विपक्षीय संबंधों के अन्य आयामों में हाल के वर्षों में सुधार देखा गया है। महारानी मैक्सिमा तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं।