बालोद 31 मई 2022।। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री के बड़े भाई भूपत साहू के निधन पर आज गुरुर विकासखण्ड के ग्राम बासीन पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. भूपत साहू के शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंडिया, भैय्याराम सिन्हा, वीरेंद्र साहू, प्रीतम साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर और बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर मौजूद थे।