यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के छात्रों का दिल्ली या मुंबई से रायपुर लौटने का राज्य सरकार उठायेगी खर्चा – मुख्यमंत्री भुपेश बघेल
मुंबई 27 फरवरी 2022। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का पहला जत्था शनिवार देर रात मुंबई पहुंच गया है। यहां पर सभी छात्रों की डाक्टरी जांच के बाद उनके गृह राज्य के लिए भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के यूक्रेन में फंसे छात्रों को मुंबई या दिल्ली से उनके गृह तक पहुंचाने का खर्च वहन करने का फैसला लिया है। देर शाम मुंबई पहुंचे छात्रों का स्वागत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की।