रायपुर 4 नवंबर 2021। खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन को पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने व्यक्तिगत क्षति बताया है। डॉ. सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा- खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन का बेहद दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, एवं परिजन को धैर्य प्रदान करें।
डॉ सिंह ने आगे कह- `देवव्रत सिंह एवं उनके परिवार के साथ मेरे व्यक्तिगत बेहद वात्सल्यपूर्ण संबंध रहे हैं, उनका असमय निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। आज मैं खैरागढ़ जाकर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होऊंगा एवं परिजन से मिलकर संवेदना व्यक्त करूंगा।`