कवर्धा, 05 अक्टूबर 2021। कबीरधाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने लोक शांति बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र कवर्धा में कर्फ्यू लगा दिया है। अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर नगर के कोई भी नागरिक अपने घर से बाहर नही निकलेंगे। कवर्धा शहरी क्षेत्र में पहले से धारा -144 लागू है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से शांति,संयम बरतने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।