रायपुर 29 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आर्थिक मामलों में प्रदेश सरकार गैर जिम्मेदार है, ढाई साल में 40 हजार करोड़ सरकार कर्ज ले चुकी है, 10 हज़ार करोड़ रुपए ब्याज दे रही है।
इस मामले पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा मुद्दों के दिवालियापन से गुजर रही है। हम कर्ज छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए ले रहे हैं। भाजपा सरकार करप्शन के लिए कर्ज लेती थी।










