भाजपा में शामिल हुए सैकड़ों लोग, सांसद विजय बघेल ने किया स्वागत
भिलाई 3 मई 2024। सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता आंध्र स्वाभिमान एसोसिएशन के अध्यक्ष आंध्र उत्कल रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनेकों सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता देने वाले उमाशंकर राव तथा दुर्ग लोकसभा के निवासरत विभिन्न तेलगु समाज के अनेक प्रमुखों के समक्ष सैकड़ों समर्थकों के साथ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
शुक्रवार को सांसद व भाजपा के दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में पहुंचे। सांसद विजय बघेल ने भाजपा का गमछा पहनाकर मुंह मिठा करा कर सभी का स्वागत किया और भाजपा में प्रवेश करवाया। विजय बघेल के प्रति तथा सहज सरल स्वभाव के धनी सबके प्रति आदर समन्वय भाव रखने वाले भाजपा की रीति नीति से मोदी सरकार के मजबूत राष्ट्र की प्रगति व विकास के विजन के प्रति अपना समर्थन जताया। पार्टी व प्रत्याशी को जिताने हेतु हर संभव कार्य व प्रयास करने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने सभी का भाजपा प्रवेश होने पर स्वागत किया।
दुर्योधन राव, जगदीश, बैकुंठ राव, अप्पल स्वामी, जगन्नाथ सोनी , भास्कर गिरी, श्रीनिवास , मधुसूदन,रमन मुर्ती , सूर्य नारायण , शंकर राव , सीता राम ,मुसालय्या , हरिकृष्ण, गणपति,पुन्नय्या ,राजु कालिदास, चंद्रशेखर येरन्ना वेकंट राव प्रसाद राव, लक्ष्मीपति राजु प्रसाद नितिन वर्मा राजेन्द्र कुमार ,, मल्लिका अर्जन होमलाल , प्रकाश देव मिथलेश चंदन राज कुमार ने उपस्थित हो कर सांसद का समर्थक किया। इस अवसर पर भोजराज सिन्हा पुर्व युवा मोर्चा महामंत्री भोला साहु सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।