दुर्ग 13 जून 2022। इस वक्त की बड़ी खबर आई है। यहाँ लिफ्ट में पैर फंसने से एक महिला के दोनों पैर कट गए है। महिला का इलाज हाईटेक अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा चौहान टाउन में हुआ है। एक वृद्ध महिला सावित्री देवी लिफ्ट की चपेट में आ गई, जिससे उसके दोनों पैर लिफ्ट के नीचे दब गए और कटकर अलग हो गए। वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया।