रायपुर 6 अप्रैल 2022। मौसम विभाग ने त्वरित पूर्वानुमान जारी किया है। यह अलर्ट बुधवार शाम साढ़े 7 बजे तक की स्थिति में जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया है कि प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा,मुंगेली,बिलासपुर, कांकेर,कोंडागांव, गरियाबंद और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर मौसम तेवर दिखाएगा। यहां गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
इसी तरह प्रदेश के उत्तर में पूर्वी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम स्थल मध्य छत्तीसगढ़ बना हुआ है।इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान गिरावट होने की सम्भावना है। कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।